निक्की को जिंदा जलाने वाले विपिन भाटी का एनकाउंटर

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल किया। यह घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने विपिन भाटी को बीती शाम घटना का वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विपिन भाटी को थिनर की वह बोतल दिखाने के लिए पुलिस उसके साथ ले जा रही थी, जिसे उसने खरीदी थी। इसी दौरान विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई। बीते गुरुवार को महिला निक्की के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से मारपीट की। आरोपी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने आग लगा दी। पीड़िता के छह साल के बेटे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था, “मेरी मम्मी पर कुछ डाला, फिर उन्हें चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *