एकात्म परिसर में योग दिवस पर योग करेंगे रायपुर सांसद और विधायक


भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में होगा योग दिवस पर कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम पखवाड़े भर आयोजित किए जाने तय है इस कड़ी में 21 जून शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया जाना है ।
इंटरनेशनल योगा डे यह दिन योग की महत्ता को पहचानने और इसके लाभों को फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस बार भी 21 जून को ये दिन जोर शोर से मनाने की तैयारी है ।शनिवार सुबह पूरे भारत सहित रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में योग दिवस के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किया जाना है ।
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार प्रातः 7.00 बजे रायपुर शहर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में योग दिवस के अवसर योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं रायपुर शहर जिला में निवासरत अन्य प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे  ।
प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न योग मुद्राओं सहित योगासन करवाया जाएगा साथ ही साथ स्वास्थ्य जीवन हेतु संतुलित खान पान की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी ।

इंटरनेशनल योगा डे यह दिन योग की महत्ता को पहचानने और इसके लाभों को फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस बार भी 21 जून को ये दिन जोर शोर से मनाने की तैयारी है. जिसके लिए खास थीम भी रखी गई है “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” मतलब “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” इस साल की थीम ये जाहिर करती है , कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। यह भारत के उस पुराने विचार   “वसुधैव कुटुंबकम्” से जुड़ी है । जिसका मतलब है , सारी दुनिया एक परिवार है। यह 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस है ।
हमारे द्वारा विभिन्न मीडिया संचार माध्यमों और सोशल मीडिया माध्यमों द्वारा योग दिवस का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे योग दिवस पर योगासन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *