छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का दशहरा – दीपावली मिलन समारोह संपन्न

भिलाई नगर . छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन भिलाई नगर का दशहरा – दीपावली मिलन समारोह का आयोजन एसोसिएशन के सेक्टर 7 सड़क 01 स्थित कार्यालय में 12 अक्टूबर को एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी. एस ठाकुर व संरक्षक आर.पी.शर्मा की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को दशहरा – दीपावली पर्व की बधाई दी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस. ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी से मिलकर उनका हाल-चाल जानने का अवसर मिलता है। इससे भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। समाज में प्रेम और सौहार्द का महौल बने रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।

एसोसिएशन के संरक्षक आर. पी. शर्मा ने कहा कि दशहरा- दीपावली का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, इस पर्व को मनाते हुए हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। दशहरा – दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्यों के लिए स्वाल्पाहार का आयोजन किया गया था

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी
दशहरा – दीपावली मिलन समारोह में एसोसिएशन के
बी.बी.एस. ठाकुर,. आर.पी. शर्मा,. बी. दवे ,,रविन्द्र उपाध्याय. पी.सी. श्रीवास्तव
नीलकंठ साहू, संतोष सिंह गौर, के.पी.चौधरी, श्रीकांत द्विवेदी, दिग्विजय सिंह परिहार ,अजीत यादव, राकेश जोशी, एन.वी.सिंह,
जगदीश उईके, जी.सी. पति
महेश सिन्हा, विजय कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र तिवारी, लल्लन सिंह,चिंतामणि वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *