सीआरपीएफ का 87 वां स्थापना दिवस मनाया गया

सुकमा। दिनांक 27/07/2025 को 2दक बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सुकमा के सबरीनगर में स्थित विाहिनी मुख्यालय तथा अन्य सभी समवाय कैंप रामाराम, चिंलागुफा, मिनपा, एफ0 ओ0 बी0 मुर्कराजकोडा एवं दुलेर मे सीआरपीएफ का 87 वाॅ स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें कमाण्डेंट श्री कमलेश कुमार ने क्वाटर गार्ड पर सलामी ली तथा सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बल के गौरवमयी इतिहास, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला साथ ही जवानों को राष्ट्रसेवा एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए सतत् तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।


इसके उपरांत कमांडेंट श्री कमलेश कुमार के नेतृत्व में बटालियन के श्री अश्वनी कुमार मिश्रा (द्वितीय कमान अधिकारी), डाॅ0 नितेश परचाके (सी0एम0ओ0) एवं अन्य अधिकारीगण व जवानों ने स्थानीय दिव्यांग विद्यालय का दौरा कर बच्चों के साथ यह महत्वपूर्ण दिन साझा किया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री कमलेश कुमार ने बच्चों से संवाद किया, उन्हें प्रोत्साहित किया और मिठाइयाँ वितरित की। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया।

इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में जवानों के मनोरंजन के लिए रस्साकसी एवं वॉलीबाल जैसे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के जवानों ने काफी उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। इन खेलों के विजेता प्रतिभागियों को कमाण्डेंट महोदय द्वारा पुरूस्कृत किया गया। सायंकाल में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बल के 87 वाॅ स्थापना दिवस समारोह के अन्त में जवानों व अधिकारियों के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बटालियन के श्री अश्वनी कुमार मिश्रा (द्वितीय कमान अधिकारी), डाॅ0 नितेश परचाके (सी0एम0ओ0) एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *