सभी कार्यालय ई- ऑफिस के माध्यम से शतप्रतिशत कार्य डिजिटल मोड़ में करें – कलेक्टर

कर्मयोगी एवं ई एचआरएमएस प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश

बलौदाबाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर ए ऑफिस, आई गॉट कर्मयोगी, ई -एचआरएमएस में ऑनबोर्डिंग की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी
कर्मचारियों को आई गॉट कर्मयोगी का प्रशिक्षण एवं ई-एचआरएमएस में पंजीयन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालयों में ई -ऑफिस के माध्यम से डिजिटल मोड़ पर ही कार्य संपादन सुनिश्चित करें। केवल वित्त सबंधित नस्ती को छोड़कर शेष सभी फ़ाईलिंग व पत्राचार ई- ऑफिस के माध्यम से ही पूरा करना है। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस एवं अन्य अधिक अमले वाले विभागों को विशेष रूप से ध्यान देने कहा। उन्होने जिला कोषालय की सूची अनुसार विभागवार नियमित अधिकारी -कर्मचारियों को कर्मयोगी मिशन के तहत प्रशिक्षण पूरा करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यालयीन कार्य ऑनलाइन सम्पादित किया जाना है जिसमें ई -एचआरएमएस शामिल है।

बैठक में सभी विभागों के नोडल अधिकारियो को विकासखंड स्तरीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों की सूची एवं पंजीयन की जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *