युवाओं को दिये कैरियर सम्बंधित महत्वपूर्ण टिप्स
बलौदाबाजार. कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पाठशाला स्कूल के बच्चों एवं मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्राओं को सामूहिक दवा सेवन के लिये प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों और छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित की जिसे बच्चों और छात्राओं ने सेवन किया।
कलेक्टर ने महाविद्यालय में कहा कि दवा सेवन से हाथी पाँव बीमारी को रोका जा सकता है। एहतियात के तौर पर यह दवाई दी जा रही है। यह अभियान हर साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाता है। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह दवाई लेनी है ताकि अगले 3 -4 साल में जिले को फ़ाइलेरियामुक्त जिला बना सकें। आप स्वयं दवा खाएं और आस -पास के लोगों को भी दवा सेवन के बारे में बताये।
कलेक्टर ने महाविद्यालय के छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन देते हुए कि जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है उसकी पूर्व जानकारी के साथ पूरी लगन से तैयारी करें। प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़े। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु सीएसआर मद से कोचिंग सुविधा दी जा रही है। हम होंगे कामयाब अंतर्गत रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल में जिला अर्थशाला शुरू किया गया है जहां बिजनेस और वित्त से सबंधित जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कल्पना उपाध्याय सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

