बलौदाबाजार. गर्मी में पेय पदार्थ जैसे जूस, कोल्ड्रींक की मांग एवं गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान जेटीसी गार्डन जूस सेंटर नया बस स्टैंड बलौदाबाजार का खाद्य लाईसेंस एक्सपायर्ड पाया गया तथा मौके पर मौसंबी व संतरा का जूस जांच हेतु लिया गया। आरू कोल्ड्रींक एजेंसी संडी से कोल्ड्रींक का नमूना लिया गया, बालाजी अनाज भंडार गांधी चौक बलौदाबाजार में बिना बैच नंबर व बिना पोषण सूचना वाला चाऊमिन विक्रय हेतु भंडारण पाया गया, जिसका जांच हेतु नमूना संकलन कर विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित् किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त आगे की कार्यवाही की जावेगी।

