रायपुर। बड़े हर्ष के साथ आपको सूचित किया जा रहा हे की राज्य की राजधानी रायपुर के विवेकानद सरोवर बूढ़ापारा में दो दिवसीय अस्मिता लीग 2025 का आयोजन दिनांक 16 से 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जावेगा। जिसमे बालिका और महिला खिलाडी कयाकिंग और कैनोइंग में अपना दम दिखाएंगी।
श्री मयंक श्रीवास्तव साई डी डी जी खेलो इंडिया नई दिल्ली द्वारा आयोजन दिनांक के पूर्व संध्या खिलाड़ियों से रूबरू हुए एवं संघ के द्वारा प्रदत्त टी-शर्ट कैप वितरण कर अपनी शुभकामनाएं दि, श्रीवास्तव जी ने महिला / बालिका खिलाड़ियों से मिलकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले भविष्य में छत्तीसगढ़ राज्य के कायाकिंग एंड कैनोइंग खिलाड़ी अपनी लगन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर राज्य का नाम रोशन करेंगे इस अवसर पर श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी सहसचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ एवं भारतीय कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ द्वारा मयंक श्रीवास्तव जी का स्वागत करते हुए उन्होंने राज्य में कायाकिंग एंड कैनोइंग खेल की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया, एवं कायाकिंग एंड कैनोइंग खेल को रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित साई सेन्टर में सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया जिस पर मयंक जी ने उक्त विषय पर प्रयास करने की सहमति दी ।
भारतीय कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ की ओर से आयोजित यह लीग खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण और भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से समर्थित है। इस पहल का उद्देश्य महिला एथलीटों को पानी पर अपने कौशल, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
उक्त अवसर पर श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी सहसचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ एवं भारतीय कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, श्री अशोक दुबे, श्री अशोक साहू (कोच), पिंकी साहू (कोच), सहित खिलाडी उपस्थित थे ।

