मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शक मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म में न्यू एक्टर अहान पांडे को देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच अब ‘सैयारा’ के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए फिल्म ने सोमवार को कितने करोड़ की कमाई की।
मंडे को कमाए इतने करोड़
यशराज बैनर तले बनी ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखा दिया है। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ को देख लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ‘सैयारा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपना पहले दिन का रिकॉर्ड ब्रेक किया। तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसके मंडे के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने रविवार को खबर लिखने तक 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। कमाई की रफ्तार को देखकर साफ पता चल रहा है कि ‘सैयारा’ कल 100 करोड़ पार कर सकती है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘सैयारा’ ने अब तक 99.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

