अंबागढ़ चौकी:- बिजली दर में वृद्धि को लेकर नगर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के सामने धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओ के हित में विष्णुदेव साय सरकार से बिजली दर में वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई बिजली दर वृद्धि को लेकर बिजली कपंनी कार्यालय का घेराव किया एवं एई व जेई कार्यालय के सामने एक घंटे तक धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक छन्नी साहू व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर की अगुवाई में किए गए विरोध प्रदर्शन में ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर में आज भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन के साथ – साथ चल रही सभा को पूर्व विधायक छन्नी साहू, जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, जिला पंचायत सदस्य शेश्वरी ध्रुवे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार ध्रुव, अब्दुल खान, गिरधारी साहू, कांग्रेस नेता रवि साहू, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष उदेराम साहू इत्यादि प्रमुख नेताओ ने सभा को संबोधित किया। सभी वक्ताओ ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इसे किसान, मजदूर एवं गरीबो की विरोधी सरकार करार दिया। सभा एवं प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम पर एई को ज्ञापन सौपा। विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ नेता रामगोपाल शर्मा, बसंत मंडावी, छोटेलाल कटेंगा, उदयप्रकाश नेताम, बेनीप्रसाद साहू, जसवंत साहू, लक्ष्मण सिन्हा, ललित साहू, धर्मेन्द्र कोरे, जितेन्द्र उईके, भैयाराम यदु, पन्ना मेश्राम, पन्ना कुंजाम, सौरभ मिलिंद, हिमांशु मेश्राम, अजय राजपूत, दुलार विष्वकर्मा, रामदास साहू, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, सुजानिक निर्मलकर, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिजली दर में वृद्धि एवं खाद की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर कांग्रेसियो ने भाजपा सरकार के खिलाफ दिया धरना एवं किया विरोध प्रदर्शन

