तिल्दा नेवरा भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा ने अपने कार्यकारिणी को घोषणा आज देर शाम की है,जिसमें तिल्दा नेवरा शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन की नियुक्ति की है, उक्त नियुक्ति के बाद रानी सौरभ जैन को बधाई दी गई है। वहीं रानी सौरभ जैन ने सभी का आभार माना है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनने के बाद रानी जैन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा सहित अनेक वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि जो पार्टी ने मुझे दायित्व सौंपा है उसके प्रति पूरी निष्ठा और ईमान दारी से बीजेपी को नगर में मजबूत करेगी
साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजना अधिक से अधिक महिलाओं को प्राप्त हो इस हेतु कार्य करेगी
नगर में बीजेपी के प्रति महिलाओं की ओर भागीदारी बढ़े अच्छी महिलाएं जो राष्ट्र ओर समाज के विकास में अग्रणी हो ऐसे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बीजेपी में जोड़ कर संगठन की ताकत मजबूत करने अधिक प्रयास करेगी

