तिल्दा-नेवरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत, सिंधी समाज ने जताया आभार

तिल्दा.सिंधी समाज के नव निर्वाचित पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारियों ने – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तिल्दा-नेवरा आगमन पर तुलसी फ्यूल्स परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठजनों द्वारा आत्मीय, सादगीपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण स्वागत किया गया।पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिडलानी के तुलसी फ्यूल्स परिसर में आयोजित इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिकों से सौजन्य भेंट कर हालचाल जाना तथा स्थानीय विषयों पर संवाद किया।इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहेसिंधी समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री को काग्रेस सरकार में सिंधी समाज के भवन हेतु भूमि आवंटन के लिय आभार व्यक्त किया है समाज के लोगों ने काग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *