दुर्ग जिले में बरामद किए गए नशे के सामानको स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में नष्ट किया गया स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के कन्वर्टर नंबर 3 में सोमवार 11 बजे एसएसपी दुर्ग की मौजूदगी में गांजा, टेबलेट, अफीम को आग के हवाले किया गया बरामद किए गए नशे के सामान का ट्रक करीब सवा 10 बजे एसएमएस 3 पहुंच गया दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल , ( शहर )एएसपी, भिलाई नगर सीएसपी, भट्ठी टीआई आदि की टीम ने सबसे पहले बोरे में बंद नशे के सामान का वजन कराया गया इसके बाद कन्वर्टर में डालने की प्रक्रिया शुरू की गई दुर्ग पुलिस के मुताबिक 58 से मामलों में बरामद गांजा, ब्राउन शुगर, टैबलेट को नष्ट किया गया है। गांजे का वजन 6 क्विंटल 12 किलो था। इसी तरह 4 मामलों में बरामद नशीला 197 नग सिरप को भी नष्ट किया गया। बता दें कि अफीम को यहां नष्ट नहीं किया गया है। दुर्ग जिले में अफीम की खेती का प्रकरण चर्चा में आया है। फिलहाल, सोमवार को नष्ट किए गए गांजा, ब्राउन शुगर, सिरफ के साथ अफीम नहीं थी
दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त नशीले पदार्थ भिलाई स्टील प्लांट में नष्ट

