भिलाई नगर . 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन भिलाई नगर के सेक्टर 07 कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी. बी. एस. ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। ध्वजारोहण के समय उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक आर.पी. शर्मा, सुरेश चंद गोस्वामी, रविंद्र उपाध्याय, बी.बी. शर्मा, संतोष सिंह गौर, सचिन देव शुक्ला, श्रीकांत द्विवेदी, अजीत यादव, राकेश कुमार जोशी, विश्वास चंद्राकर, दिग्विजय सिंह परिहार, जगदीश उइके, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, जी. सी. पति, एन.के. साहू, महेश सिन्हा, नरेंद्र हरियाणो, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विनय कुमार सिंह, विजय शर्मा, आर.पी. यादव, सुरेश तिवारी, लल्लन सिंह, चिंतामणि वैष्णो, रामराज भूआर्य, सुखराम ध्रुव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

