पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को जन्मदिन की शुभकामानाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *