नगर पालिका अध्यक्ष ने 32 हितग्राहियों को दिया अनुज्ञा प्रमाण पत्र

तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा के नेतृत्व में 32 हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पीएम मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ गरीब परिवारों के जीवन में खुशियां ला रही है।।नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में इस योजना के कारण न केवल गरीब परिवारों को पक्का मकान मिल रहा है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है।

लाभार्थी शत्रुहन निषाद ने बताया कि उन्हें इस योजना का फायदा मिला है। पहले उनके घर की हालत खराब थी और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस योजना की मदद से उनका घर पहले से बेहतर हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस योजना के बारे में चंद्रकला खुमान वर्मा से पता चला और उनका आवास का सपना पुरा हो रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सौगात की सरकार है। हमेशा विकास के लिए सौगात देते हैं। गरीब परिवार जो आवास के बिना कच्चे टूटे मकान में रहते हैं, उनका जीवन स्तर को सुधारने व विकसित भारत बनाने में सफल भूमिका निभाने के लिए आवाश योजना बहुत जरूरी है। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ अनीश ठाकुर,पार्षद एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *