भारत ने बांग्लादेश को दिया 169 रनों का टारगेट, अभिषेक-हार्दिक ने दिखाया दम

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 का 16वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन पावरप्ले में ही दोनों बल्लेबाजों ने गियर बदले हैं और ताबड़तोड़ रन बनाए। शुभमन गिल 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दो रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में 75 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव 11 गेंद में 5 रन ही बना सके। तिलक वर्मा 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *