खाद्य एवं औषधि प्रशासन क़ी टीम ने बलौदाबाजार में चलाया जांच अभियान

बलौदाबाजार.कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों क़ी गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार के कई दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा बलौदाबाजार के कुल 4 होटल, बिरयानी सेंटर, दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें बरकाती बिरयानी अम्बेडकर चौक, देवांगन भोजनालय, सोनी होटल, देवांगन होटल में साफ सफाई की कमी एवं खाद्य सुरक्षा मानक अनुज्ञप्ति व पंजीयन नियम 2011 की शर्तों का व पूर्व में जारी निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 31(1) व 55 के तहत प्रकरण तैयार किया गया।
इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 30 प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों की जांच की गई। जिसमें से 28 मानक एवं 2 अवमानक रिपोर्ट प्राप्त हुए। अवमानक मीठा सैलानी एवं खस्ता को मौके पर नष्ट कराया गया। खस्ता,चिकन रोस्ट, बालूशाही, चिकन रोस्ट काड़ी का सर्विलांस नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *