ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, वे मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं। सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए। इससे पहले 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता की मौत हो गई थी। जंग शुरू होने के बाद से मुजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था।वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत सुप्रीम लीडर चुनने पर खोज कर मारने की धमकी दी थी। इजराइल ने कहा था कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा, चाहे वो कहीं भी छुपा हो।
इजराइली हमले में मुजतबा खामेनेई घायल

