ईरान के तेल ठिकानों पर मिसाइल अटैक करने लगा इजरायल

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष रविवार को उस समय और अधिक भड़क गया, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर रातभर लगातार हमले किए। इजरायल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला कर दिया, जो कि दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र है। इसके साथ ही तेल-गैस की वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंता गहराने लगी है। इजरायली मिसाइलों ने तेहरान के शहरान ऑयल डिपो और रक्षा मंत्रालय भवन को निशाना बनाया। शहर के पास एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई और 14-मंजिला आवासीय इमारत पर मिसाइल गिरने से 60 लोगों की मौत होगई, जिनमें 29 बच्चे शामिल थे।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उनके मिसाइलों और ड्रोनों ने इजरायल की ऊर्जा बुनियादी ढांचा और फाइटर जेट ईंधन संयंत्रों को निशाना बनाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हमला जारी रहा तो हमले और भारी तथा व्यापक होंगे। इजरायली मीडिया के अनुसार, उत्तरी शहर तमरा में एक मकान पर मिसाइल गिरने से 3 लोगों की मौत और 13 घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *