DA और DR को मंजूरी

केरल सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) तथा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की एक और किस्त को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। बालगोपाल ने बताया कि संशोधित दरें एक सितंबर को देय वेतन और पेंशन से प्रभावी होंगी। उन्होंने कहा कि इसका लाभ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को भी मिलेगा। संशोधित भुगतान 1 सितंबर से ड्यू वेतन और पेंशन के साथ लागू होंगे। डीए और डीआर में वृद्धि से राज्य के वार्षिक व्यय में लगभग 2000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बालगोपाल ने कहा, “यह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि यह इस वर्ष स्वीकृत की गई दूसरी किस्त है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल भी दो किस्तें दी गई थीं और इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य ने कोविड के वर्षों के दौरान वित्तीय तनाव के बावजूद अपनी वेतन संशोधन प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया है। बता दें कि केरल सरकार ने पिछले साल भी दो किस्तें जारी की थीं। बालगोपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान के वर्षों में वित्तीय संकट के बावजूद वेतन संशोधन के वादे को निभाया है और कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की शुरुआत से ही डीए सहित अन्य लाभों का नकद भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *