रायपुर .आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे का उनकी 54वीं पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में उनके तैल चित्र के समक्ष सादर नमन करने संक्षिप्त एवं गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन रखा गया. रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया. शहीद अरुण केशव सप्रे के सुपुत्र श्री मुनेश सप्रे ने शहीद का सादर नमन किया.
यहां यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 नवम्बर 1971 को भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे का आकस्मिक देवलोक गमन भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की युद्ध अभ्यास तैयारियों की सैन्य ड्यूटी के दौरान भारतीय वायुसेना के तत्कालीन युद्धक विमान मारूत को युद्ध के लिए तैयार करने के दौरान आकस्मिक दुर्घटना घटित होने से हुआ. भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की पुण्य मधुर स्मृतियाँ चिरस्थायी बनाने रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन में रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सादर उनका तैल चित्र लगाया गया और हर वर्ष उनकी जयन्ती 23 अप्रैल और पुण्यतिथि 21 नवम्बर को उनके तैल चित्र के समक्ष उनका सादर नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नियमित पुष्पांजलि आयोजन रखा जाता है.
0भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को 54वीं पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, शहीद के सुपुत्र मुनेश सप्रे ने किया सादर नमन0

