अभिनव मिश्रा ने दिल्ली में अपना नया भव्य कलेक्शन ‘द श्राईन’ पेश किया

सारा और इब्राहिम अली खान ने रनवे पर पहली बार साथ आकर डिज़ाईनर के इस नए कलेक्शन का अनावरण किया
दिल्ली :, प्रसिद्ध डिज़ाईनर अभिनव मिश्रा ने छतरपुर, दिल्ली में एक वार्षिक रनवे ईवेंट में अपने नए कलेक्शन, ‘द श्राईन’ का अनावरण किया। सितारों के नीचे सुंदर गार्डन में आयोजित इस ईवेंट में सारा अली खान दूसरी बार मिश्रा की म्यूज़ और शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। रैंप पर उनके साथ पहली बार आए उनके भाई, इब्राहिम अली खान।
मिश्रा का हर शोकेज़ अपनेआप में भव्य होता है। द श्राईन ने भी अपनी इस परंपरा को बनाकर रखा। अपने बेहतरीन रनवे अनुभव के लिए मशहूर अभिनव मिश्रा ने कला को जीवंत कर दिया, वहीं डेकोर की प्रेरणा रानी पिंक ने दी। रात के आसमान के नीचे सेट का अनावरण इस प्रकार हुआ, जैसे एक सपना पत्थर में उतर आया हो। बावड़ी की वास्तुकला शांत भव्यता का प्रदर्शन कर रही थी, वहीं छत से अनंत गहराई का आभास मिल रहा था। हर लेवल में प्रकाश के प्रतिबिंब सदियों से चली आई कहानियाँ पेश कर रहे थे। समूह में रखी छतरियों के किनारे लपटों को प्रतिबिंबित कर रहे थे, वहीं हजारों मोमबत्तियाँ पूरे आंगन को रोशन कर रही थीं। प्राचीन सीढ़ियों पर टिमटिमाती रोशनी इस पूरी ज्यामिति को शायरी में तब्दील कर रही थी, जिससे प्रकाश के रंगमंच पर गहराई का कोमलता से और संरचना का नज़ाकत से मेल हो रहा था। संगीतकारों की मीठी धुन ने समाँ बांध दिया था, जिससे मिरर वर्क, आर्ट, म्यूज़िक, क्राफ्ट, जश्न और प्यार के लिए अभिनव का स्थायी प्रेम प्रदर्शित हो रहा था।

भारत में वास्तुकला की भव्यता और शाश्वत कला की परंपराओं को नमन करते हुए, द श्राईन अपने सिग्नेचर क्राफ्ट में मिरर वर्क और गोटा को जीवंत करने की मिश्रा की प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जो उन्हें प्रकाश, प्रतिबिंब और निरंतरता के स्थायी प्रतीक में बदल देता है, वहीं डिजिटल स्टोरी टैलिंग ने उन्हें नई पीढ़ी के लिए आकर्षक बना दिया है।

कला और स्मृति के साथ मजारों, महलों और मंदिरों से प्रेरित यह कलेक्शन नक्काशीदार स्तंभों, प्रतिबिंबित दीवारों और लुप्त होते भित्तिचित्रों को श्रृद्धांजलि देता है, जो कई पीढ़ियों के चित्र अपने अंदर समाए हुए हैं। मिश्रा की डिज़ाईन प्रक्रिया ने इन छवियों को मोटिफ, पैलेट और टैक्सटाईल में उतार दिया है, जो भव्यता और नाजुकता का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं।

ये प्रेरणाएं तीन केंद्रीय विचारों के साथ जीवंत होती हैं। इंचैटिंग ब्लूम्स कोमलता और नवोदय का प्रतीक है। वॉटरकलर आर्टिस्ट्री भित्तिचित्रों के गीत का प्रतीक है। डेलिकेट हारमोनी कोमलता और चमक तथा संरचना और तरलता के मेल का प्रतीक है। रंगों की कहानी में वॉर्म पैस्टेल और म्यूटेड टोन धूप में भीगी दीवारों और प्राचीन पत्थरों की याद दिलाते हैं, वहीं मोटिफ्स में फ्लोरल, फ्लुइड एवं ज्यामितीय अभिव्यक्तियाँ शामिल हैं।

कारीगरी इस कलेक्शन की जान है। इसके प्रिंट में वॉटरकलर वॉश, अमूर्त व्याख्याएं, ज्यामितीय रिपीट और फ्लोरल स्केच शामिल हैं। सजावट ने कपड़ों को भव्य बना दिया है। पर्ल, सेक्विन डोरी और किरकिरी एम्ब्रॉयडरी से टैक्सचर और चमक मिली है। इन सबके बीच मिश्रा के सिग्नेचर मिरर वर्क और गोटा ने ब्राईडल लहंगों, फ्लोईंग अनारकली, और आधुनिक परिधानों में स्मृति को उजागर कर दिया, परंपराओं को जगमगा दिया और इन्हें आधुनिक पीढ़ी के लिए आकर्षक बना दिया। ऑर्गेंज़ा, शिफॉन, सिल्क, जॉर्जेट जैसे फैब्रिक्स ने विस्तृत कलात्मकता के साथ आधुनिक वस्त्रों की सहजता भी पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *