रायपुर: आज गुरुनानक जयंती के मौके पर सोने की कीमत में लगातार आ ही गिरावट का दौर थम गया है। 24 नवंबर को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देश के अधिकांश शहरों में सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है। कल भी सोने के दाम में बड़ी तेजी आई थी। लेकिन आज सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये बढ़कर 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की की कीमत भी 10 रुपये महंगा होकर 1,16,010 रुपये प्रति 10 पर पहुंच गया है। इसी तरह मध्यप्रदेश के भोपाल में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत भी 10 रुपये बढ़कर 1,26,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सोने में गिरावट का दौर थमा, 1490 रुपये चढ़कर 1.26 लाख के पार.

