पटना-सीवान और बांका समेत कई जिलों में भूकंप के झटके से हिले लोग

बिहार समेत एशिया के कई देशों में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के भी कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना, सीवान, शिवहर , अऱरिया, बांका समेत कुछ अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके भारत, नेपाल, चीन, बांग्लादेश और भूटना में महसूस किए गए हैं। दरभंगा, सुपौल, अररिया औऱ बेगूसराय में सुबह के वक्त अचानक लोगों को भूकंप का झटका लगा है। बांका जिले में भूकंप का हल्का झटका सुबह 7.04 बजे महसूस किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरभंगा जिले में सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लगभग 2-3 सेकेंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, भूकंप की तीव्रता बहुत कम थी। फिलहाल भूकंप के झटके से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *