रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्यकार एवं चिकित्सक डाॅ. गीतेश अमरोहित ने विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, भारत सरकार के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. यतीन्द्र मिश्रा से रायपुर में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. सच्चिदानंद शुक्ल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ी साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और समाज से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस भेंट को प्रदेश के साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सार्थक संवाद और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

