प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज और विप्र प्रबंध भवन समिति ने धूमधाम से मनाया ‘भाई दूज संग दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह’

रायपुर। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज एवं विप्र प्रबंध भवन समिति के संयुक्त तत्वावधान में समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में ‘भाई दूज संग दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
दिनभर चले इस भव्य आयोजन में भाई दूज पूजन, दिवाली मिलन समारोह, विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रस्तुत की गई ‘बारहमासी की छटा’ ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने इसकी मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों और महिलाओं के लिए रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, व्यंजन बनाओ और आरती की थाल सजाओ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे: विजेता (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान): वाची, हिमांशी, कामाक्षी, महिमा, भव्या, आराध्या, वैष्णवी, मेघा, रिद्धि, डॉ. सरिता, सुषमा और खुशबू।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की अध्यक्षा भारती किरण शर्मा ने बताया की समारोह में समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और शहर के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। इस दौरान विप्र प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, ज्ञानेश शर्मा (भूतपूर्व अध्यक्ष, योग आयोग), अविनाश शुक्ला, नटराज, मृत्युंजय दुबे (भूतपूर्व पार्षद), दीपक, मनोज शर्मा, अभिजीत पांडेय, सतीश शर्मा, अरुण शुक्ला, वीरेंद्र पांडेय, सुरेश मिश्रा, रंजन अग्निहोत्री, सुरेश शुक्ला, विजय लक्ष्मी, भारती, निशा, सरिता, बिनु, पूर्णिमा, मृदुला सहित कई अन्य गणमान्य और सहयोगी उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *