पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी बस; 8 की मौत

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में समा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। 8 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर उत्तराखंड में एक और सड़क हादसे ने 4 लोगों की जान ले ली। रुद्रप्रयाग में बीती रात एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी शादी से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, बस हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी। अचानक गूलर बाजार के पास एक पुल पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। अब तक 19 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्स भर्ती किया गया है। जबकि, हादसे में 8 की मौत हो गई है। प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ के लोग मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *