पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत का दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

रायपुर.पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के सैकड़ों परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल साहिब की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। भगवान झूलेलाल की आरती महिला विंग अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी, लक्ष्मी छुगानी, रेनू आहूजा, मीनू रामनानी,रश्मि वाधवा, सोनम नजरानी, निकिता पारवानी,सपना बजाज, महिला टीम के सदस्यों द्वारा की गई।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय जेसिंध ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समाज की एकता एवं बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ने पर जोर दिया।

महासचिव श्री मोहन वर्ल्यानी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पंचायत की गतिविधियों एवं समाजसेवी कार्यों की जानकारी दी।

समारोह में शिक्षा, खेल, कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं तथा वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। संस्था के संरक्षण श्री कन्हैयालाल छूंगानी,श्री अमर गिदवानी, श्री गोपीचंद खत्री, श्री राजकुमार कोडवानी के अगवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सुरुचिभोज का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में प्रमुख सहयोग इस प्रकार रहा *मंच कमेटी: युवा विंग अध्यक्ष सुशील दरीरा, सुनील छाबड़िया, नानकराम रामरख्यानी , चंदन लखानी, राजेश विधानी, संजय आहूजा,स्वागत कमेटी: दीपक खेमानी, शैलेंद्र नैनानी, विशाल नारंग सुरुचिभोज कमेटी:* हीरानंद दुलहानी, अमर संतवानी , राजेश गिदवानी मंच संचालन: राम खटवानी।आभार प्रदर्शन:संजय जादवानी।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, सेवा एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत की पूरी कार्यकारिणी एवं समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जतिन नाचरानी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *