चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र तट से टकराया

चक्रवात मुरासु ने सोमवार देर रात करीब 1 बजे आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराना शुरू किया। इसका लैंडफॉल नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास जारी है। यह प्रक्रिया दो घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 100-110km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो कि 120km प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। चक्रवात के असर से विजयवाड़ा में भारी बारिश हुई, जिससे कई सड़कें डूब गईं। IMD ने अगले 12 घंटों तक गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में तूफानी लहरों से बाढ़ का खतरा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *