बालोद। राजनांदगांव से बालोद जा रही ‘सुपर आनंद’ ट्रैवल की एक यात्री बस में बालोद जिले के मालीघोरी के पास भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग में पूरी बस जलकर खाक हो गई। हालांकि, एक बड़ी राहत की खबर यह रही कि हादसे के वक्त बस में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।
10 से 12 यात्री थे सवार, मची अफरा-तफरी
घटना के समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। जैसे ही चलती बस से चिंगारी और धुआं उठना शुरू हुआ, बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत रोका, जिसके बाद ड्राइवर, कंडक्टर और सभी यात्री बाल-बाल बचते हुए समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
मालीघोरी (बालोद) के पास धू-धू कर जली चलती बस, बाल-बाल बचे ड्राइवर-कंडक्टर सहित 10 यात्री

