107 वर्ष पूर्ण करेगी सन् 1920 से स्थापित भाटापारा की श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली, का आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार से होगा भव्य शुभारंभ

■ मुकुट पूजा और शब्दभेदी बाण और पुत्रधर्म नाटक से होगा रामलीला का मंचन *

■ छत्तीसगढ़ की सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक लीला है श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा

भाटापारा :- भाटापारा नगर की ऐतिहासिक और 106 वर्ष पूर्ण कर चुकी प्राचीन श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली द्वारा इस वर्ष 107 वें वर्ष के लिये रामलीला मंचन को तैयार है । रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद शर्मा एवं सचिव कोमल शर्मा जो कि पात्रो के अभिनय की रिहर्सल कराने के लिए विगत तीन माह से मेहनत कर रहे है, उन्होंने बताया कि वर्ष 1920 में स्थापित यह रामलीला छत्तीसगढ़ की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में से एक है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जा रही है। इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ दिनांक 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को सायं 7:30 बजे से रामलीला मैदान में होगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य देवनारायण शर्मा एवं हेमंत मल ने बताया कि इस बार मंच, प्रकाश व्यवस्था और पोशाकों को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है। लगभग 80 से अधिक स्थानीय कलाकार एवं प्रबंधन कई दिनों से अभ्यास व व्यवस्था करने में लगी हैं। 11 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रवण-प्रसंग, नारद मोह, धनुष यज्ञ, सीता हरण, बालीबध, लंकादाहन, अंगद रावण संवाद, कुंभकर्ण वध,देवीलीला अहिरावण वध, की लीला प्रस्तुत की जाएगी हैं।
सूर्यकांत शुक्ला जी एवं संदीप मल, शिवनारायण गुप्ता जो कि कलाकारो को तैयार करने के लिए जाने जाते है इन्होंने बताया की इसबार नई-नई पोशाकों के साथ नए अस्त्र शस्त्र एवं रंग रोगन के समान मंडली के द्वारा लाए गए है जो की आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति के उपाध्यक्ष जगदीश वैष्णव ने बताया की सारे कलाकार आने वाले मंचन के लिए रोमांचित एवं उत्साहित हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं । रामलीला मंचन का लाइव सीधा प्रसारण खबर भाटापारा के यूट्यूब पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *