जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा जेसीआई वीक 2026 का शुभारंभ “ओजस – Sustainable Sipping Day” के साथ

रायपुर। जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा जेसीआई वीक 2026 का शुभारंभ “ओजस – Sustainable Sipping Day” के साथ किया गया। जेसीआई वीक के Day 1 के अवसर पर Steel Bottle Distribution & Awareness Campaign आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्टील की बोतलें वितरित की गईं तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पुनः उपयोग योग्य बोतलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पास्ट प्रेसिडेंट जेसी प्रमीत शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेसी नंदिनी सोनी एवं जेसी उमेश देवांगन, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी दीपक केशरी एवं जेसी नवीन चतुर्वेदी सहित जेसीआई रायपुर नोबल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

जेसीआई रायपुर नोबल की अध्यक्ष जेसी सुलभा पांडेय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों और जागरूकता के माध्यम से हम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को कम कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। “ओजस – Sustainable Sipping Day” इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को “हर Sip हो Sustainable, हर कदम हो Clean India की ओर” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *