शिक्षक दिवस पर रायपुर नगर निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक – शिक्षिकाओं को महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पार्षदों सहित किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर रायपुर नगर निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक - शिक्षिकाओं को महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पार्षदों सहित किया सम्मानित

सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती मधु शर्मा की सेवाओं का किया गया सम्मान

भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाता है, वे नौनिहालों का भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैँ – महापौर मीनल चौबे

पार्षद श्रीमती अंजलि गोलछा, श्री कैलाश बेहरा, श्री महेश ध्रुव ने अपने शिक्षकों के चरणस्पर्श कर लिया आशीर्वाद

रायपुर – आज महान शिक्षक भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती दिनांक 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक – शिक्षिकाओं को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती अंजलि गोलछा, सर्वश्री देवदत्त द्विवेदी, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार देवांगन, महेश कुमार ध्रुव, एल्डरमैन सर्वश्री राजू राघवानी, अनिल सोनकर, बी. श्रीनिवास राव, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री गजराम कँवर, उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा की मंच पर उपस्थिति में श्रीफल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया.
शिक्षक दिवस आयोजन में पार्षद श्रीमती अंजलि गोलछा ने अपनी शिक्षिका श्रीमती रचना तिवारी के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया. पार्षद श्रीमती अंजलि गोलछा ने कहा कि वे आज जीवन में जो कुछ हैँ, वह उनकी स्कूल के दिनों की शिक्षिका श्रीमती रचना तिवारी जी द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण से हैँ. पार्षद श्री महेश ध्रुव ने अपने स्कूल के दिनों के शिक्षक श्री यशवंत वर्मा के चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया इसी तरह पार्षद श्री कैलाश बेहरा ने स्कूल के दिनों के अपने शिक्षक का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती मधु शर्मा की सेवाओं को श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सुभारम्भ महान शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंच पर शिक्षक दिवस पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू और पार्षदगणों सहित नगर निगम स्कूल की व्यायाम शिक्षिका श्रीमती यामिनी शुक्ला, खमतराई स्कूल के प्राचार्य एवं नगर निगम स्कूल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय शुक्ला, नवीन सरस्वती कन्या शाला की प्राचार्या श्रीमती रचना तिवारी, डब्ल्यूआरएस स्कूल के प्राचार्य श्री प्रदीप भोई, श्रीमती ऋतू वर्मा, श्रीमती रितिका कुर्रे, श्रीमती संध्या तिवारी, श्री मनोज बोंगीवार, श्रीमती पूनम निहाल, श्रीमती सोनिया, श्री टार्जन ध्रुव, श्री जगन्नाथ यादव, श्रीमती शीतल, श्रीमती अर्चना महोबे, श्री यशवंत निर्मलकर, श्री देवेंद्र वर्मा, शिक्षक श्री यशवंत वर्मा, श्री मिथिलेश कुमार गौतम सहित नगर निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक – शिक्षिकाओं को सम्मानित किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम स्कूलों के शिक्षक – शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाता है. शिक्षक नौनिहालों का भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैँ. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय शुक्ला से शिक्षकों सहित नगर निगम मुख्यालय के अधिकारियों से मिलकर नगर निगम स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी देकर उनसे चर्चा करने कहा. महापौर ने कहा कि वे अधिकारियों से इसमें चर्चा कर नगर निगम स्तर की समस्याओं का समाधान नगर निगम स्तर पर करवाने शीघ्र प्रयास करेंगी, वहीं नियमानुसार जिन समस्याओं का समाधान राज्य शासन को करना है, उन्हें एमआईसी की बैठक में रखवाकर राज्य शासन को प्रकरण नियमानुसार निर्देश प्राप्त करने हेतु भेजने की कार्रवाई की जाएगी.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट की जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान जनप्रतिनिधियों के लिए प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें नगर निगम रायपुर की स्कूलों के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की क्षमताओं पर विश्वास है. उनकी समस्याओं को सुनकर नियमानुसार समाधान के प्रयास प्रक्रिया के अंतर्गत उनके द्वारा अधिकारियों से जानकारी लेकर की जाएगी.
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने नगर निगम स्कूलों के शिक्षक – शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की और उन्हें शिक्षक दिवस पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे नगर निगम की स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं की समस्याओं को महापौर श्रीमती मीनल चौबे और एमआईसी सदस्यों को अवगत करवाकर चर्चा कर उनका समाधान करने एमआईसी की बैठक में नियमानुसार चर्चा कर समाधान करवाने प्रयास करेंगे.कार्यक्रम में शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय शुक्ला ने अवगत करवाया और उनका समाधान करवाने का महापौर श्रीमती मीनल चौबे से विनम्र अनुरोध किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय शुक्ला और अंत में आभार प्रदर्शन उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *