झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में बंद कमरे में बिस्तर पर मिले 27 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो उसके शरीर पर पांच जगह चोटों के निशान पाए गए। वहीं घटना के बाद 48 घंटे बाद भी उसका पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दतिया (मप्र) के रहने वाले संतराम वंशकार की 27 वर्षीय बेटी शिवानी वंशकार की करीब दो साल पहले ग्वालियर के यश ठाकुर से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जो प्यार में बदल गई। बाद में दोनों ने लव-मैरिज कर ली। बहन मुस्कान और भाई अनिकेत ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। छोटी-छोटी बातों पर यश दीदी शिवानी के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर तीन महीने पहले झांसी के आवास विकास में किराए के मकान में बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले बहनोई यश यहां आए थे। बताया कि रविवार की देर रात शिवानी और यश के बीच विवाद हुआ था। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच यश ने शिवानी की छोटी बहन मुस्कान से अपना बैग और सामान मांगा। बाहर के बाहर ही कमरे की कुंडी लगाकर चला गया। सुबह करीब 5 बजे बहन मुस्कान उठी तो दीदी की कोई आहट नहीं आई। दूसरे दिन भाई अनिकेत घर पहुंचा और कमरे की कुंडी खोलकर अंदर गया तो बहन शिवानी बिस्तर पर पड़ी थी। अनिकेत के अनुसार बहन के मुंह खून निकल रहा था। हाथ अकड़ गए थे। उसे मेडिकल लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार पति यश ठाकुर की तलाश की जा रही हैं।
डेढ़ साल की लव मैरिज का खौफनाक अंत
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शिवानी और यश के बीच प्यार हो गया। फिर डेढ़ साल पहले इन लोगों ने लव-मैरिज कर ली थी। और अब इस प्रेम कहानी खौफनाक अंत हो गया। भाई अनिकेत ने बताया कि दोनों ने परिवारवालों के सहमति से शादी कर की थी। लेकिन, इसके बाद बहनोई यश छोटे-छोटी बात पर दीदी को पीटता था। इससे तंग आकर बहन करीब महीने पहले आवास में किराए के मकान में अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले यश भी यहीं आ गया था। आरोप लगाया कि उन्होंने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जाते-जाते दरवाजे की कुंडी भी बाहर से लगा गया।

