ईरान जंग के बीच दहल उठा दुबई

ईरान जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बड़े शहर दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में ताबड़तोड़ कई धमाकों की खबर है। अमीराती अधिकारियों ने कहा है कि 20 मिनट में कम से कम सात धमाके हुए, लेकिन उन्होंने धमाके की वजह नहीं बताई। इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में आसमान में धुएं के घने गुबार छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के अंदर कम से कम सात धमाके हुए। इसी बीच, इराक के न्यूज़ आउटलेट्स ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि, अमीराती मीडिया ने धमाके की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, NASA की थर्मल इमेज से पता चला है कि बंदरगाह के पास मौजूद एक वेयरहाउस में आग लग गई थी, जिसका इस्तेमाल फ्यूल (ईंधन) को स्टोर करने और उसे एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *