मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से परसदा स्कूल को 20 लाख रुपये के नवीन भवन की स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी

तिल्दा-नेवरा। बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा विकासखंड के ग्राम परसदा (जोता) स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 20 लाख रुपये की लागत से नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गांव में स्कूल भवन की आवश्यकता को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा के समक्ष मांग रखी थी। इस मांग पर त्वरित पहल करते हुए लगभग 15 दिनों के भीतर नवीन भवन के लिए 20 लाख रुपये की मंजूरी दिलाई गई।
मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा विकासखंड के अनेक गांवों में विद्यालयों के नवीन भवन, अतिरिक्त कक्ष, मरम्मत कार्य, आंगनबाड़ी भवन तथा अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति मिल रही है। इससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण अधोसंरचना के विकास को गति मिल रही है।
ग्रामीणों ने नवीन भवन की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री, मंत्री टंक राम वर्मा तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

तिल्दा नेवरा ब्लाक विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग नरेंद्र शर्मा ने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *