आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम की मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव की है। यहां 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। मासूम की चीखपुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए घटना स्थल पहुंचा और बेटे को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रकाश पटेल के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे परिवार के साथ दादर में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय किशोर पटेल एक घर में काम कर रहे थे। उनका बेटा प्रकाश उनसे मिलने आया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया और उसके सिर, गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। उन्होंने किसी तरह बेटे को बचाकर तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *