24 घंटे में दिव्यांग तक पहुंची ट्राइसाइकिल

24 घंटे में दिव्यांग तक पहुंची ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से बदली गणेश राम की जिंदगी
अवकाश के दिन भी सक्रिय रहा प्रशासन, मिली त्वरित राहत

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से रायगढ़ जिले के एक दिव्यांग युवक को महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। रविवार के शासकीय अवकाश के बावजूद प्रशासन की तत्परता ने सुशासन और जनहित को सर्वाेपरि रखने वाली सरकार की छवि को मजबूत किया है।
धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कमोसिनडांड निवासी जन्म से दिव्यांग गणेश राम यादव के संघर्ष की मार्मिक खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना देरी के गणेश राम को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
अवकाश में भी पूरी हुई मदद
मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों की टीम जनपद पंचायत धरमजयगढ़ पहुंची और वहां से ट्राइसाइकिल लेकर गणेश राम के घर गई। उस समय गणेश राम घर पर नहीं थे, इसलिए ट्राइसाइकिल उनके बड़े भाई विचित्र यादव को सौंपी गई।
गणेश राम आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अब तक हाथों के सहारे चलकर ही दैनिक काम करते थे। पहाड़ी और दुर्गम इलाके में रहने के कारण उन्हें स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और पंचायत तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती थी। अब ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन आसान होगा और वे आत्मनिर्भरता के साथ आवागमन कर सकेंगे।
परिवार को मिल रहा योजनाओं का लाभ
गणेश राम की भाभी श्रीमती चंद्रवती ने बताया कि परिवार में पति, देवर और वे खुद तीनों दिव्यांग हैं। दोनों भाइयों को प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन मिलती है। परिवार को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है और ’राशन कार्ड’ से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है।
ट्राइसाइकिल मिलने पर भाई विचित्र यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ष्अब गणेश सम्मान के साथ अपना काम कर सकेगा। स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी जगहों तक आसानी से जा सकेगा।

सुशासन का उदाहरण
24 घंटे में मदद मिलने से ग्रामीणों में सरकार की संवेदनशीलता को लेकर भरोसा बढ़ा है। लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों के प्रति जिस तेजी से प्रशासन ने काम किया, वह सुशासन की मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *