प्रांजल जीनियस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

रायपुर। बोरिया खुर्द प्रांजल जीनियस पब्लिक स्कूल में आज शाला प्रवेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू व प्रयास इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर कविता कुम्भज उपस्थित हुए उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा पुस्तक कॉपी पेंसिल देकर उनका भव्य स्वागत किया, और उन्हें आशीर्वाद दिया कि आप हमेशा जीवन में आगे बढ़ते रहे स्कूल में हमेशा रेगुलर आए क्योंकि हमारे भविष्य की नीव बचपन में ही रखी जाती है, बच्चों के द्वारा रंगारंग नृत्य संगीत का भी आयोजन किया गया प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए बड़े हर्ष के साथ बताया कि हमारे विद्यालय के बच्चे विद्यालय के अलावा बाहर होने वाली प्रतियोगिता यो में भी पार्टिसिपेट करते हैं हमारे विद्यालय की कक्षा 9th की अन्यनिया अज़रिया को 28 तारीख को मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव सहाय जी द्वारा निबंध प्रतियोगिता में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है,तथा pp2 की छात्रा इशिता ठाकुर ने कराटे में सिल्वर मेडल प्राप्त कर स्टेट खेलने का अवसर पाया है, हमारे स्कूल के विद्यार्थी हर प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि अभिभावक और विद्यार्थी सभी मिलजुलकर आगे की रणनीति बनाते हैं और उसे पर उज्जवल भविष्य की उम्मीदों को साकार करने का प्रयास करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *