सौरभ जैन ने सुनी’मन की बात’, कहा— हर बार मिलता है कुछ नया सीखने का अवसर

Saurabh Jain

तिल्दा नेवरा -आज बलौदा बाजार विधानसभा एवं भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 260 वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड तिल्दा में सम्मानित बूथवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुना गया ।प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से देशहित के अनेक महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त हुई तथा राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा तिल्दा शहर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, कैलाश यदु, अशोक वर्मा, पार्षद जयेश पैकरा, राजा यदु कामेश साहू,दिलीप हथगैया, गोलू यदु एवं हरिशंकर यादव एवं बूथवासियों व कार्यकर्ताओं का आत्मीय सहयोग एवं सहभागिता सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *