कोलकाता,30 मई। पश्चिम बंगाल में 15 साल तक सत्ता पर काबिज रहने के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेताओं ने किस तरह भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया है वो सत्ता परिवर्तन के बाद सामने आ रहा है। बंगाल की बीजेपी सरकार भ्रष्टाचारी टीएमसी नेताओं और कब्जाधारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीएम सुवेंदु सरकार की पुलिस ने एक और भ्रष्टाचारी टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले से टीएमसी नेता प्रसेनजीत साहा गिरफ्तार किया है। पूर्व सत्ताधारी पार्टी TMC के दिग्गज नेता और बांदीपुर ग्राम पंचायत के उप-प्रधान प्रसेनजीत साहा 4000 मंथली सैलरी होने के बावजूद बेशुमार दौलत का मालिक है। इसने आलीशान महलनुमा घर बना रखा है, जो शीशमहल से कम नहीं है। टीएमसी नेता प्रसेनजीत साहा के शीशमहल की तरह दिखने वाले घर का वीडियो बीजेपी ने जारी किया है। बीजेपी ने वीडियो जारी करते हुए लिखा- यह TMC पंचायत के डिप्टी चीफ का घर है।
टीएमसी नेता प्रसेनजीत साहा गिरफ्तार

