तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में जे. बी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम उत्साह जनक रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विद्यालय की छात्रा पल्लवी साहू ने 93.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही याशिका बिदलानी (92.66%) एवं रूपाली वर्मा (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लकी ध्रुव (87.83%), पुष्कर वर्मा (85.33%), काव्या वर्मा (84.5%), पूरब निषाद (81.33%), काशिश पात्रे (80.66%) अंक प्राप्त किए l
उल्लेखनीय उपलब्धि :
इस वर्ष विद्यालय का कक्षा 10वीं का औसत परिणाम 70.86% दर्ज किया गया। विद्यालय के 80% छात्रों ने 60%+ अंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है l
विशेष उपलब्धि:
RTE योजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र पूरब निषाद ने 81.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में 7वां स्थान हासिल किया। यह सफलता यह दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञात हो कि वर्तमान में विद्यालय में 105 छात्र RTE योजना के अंतर्गत अध्ययनरत हैं l
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन:
⭐ सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक अंक: 98 एवं 4 विद्यार्थियों ने 90+ अंक प्राप्त किए
⭐ गणित में 4 विद्यार्थियों ने 90+ अंक प्राप्त किए
⭐ अंग्रेजी में 5 विद्यार्थियों ने 90+ अंक प्राप्त किए
⭐ विज्ञान में 3 विद्यार्थियों ने 90+ अंक प्राप्त किए
⭐ हिन्दी में 3 विद्यार्थियों ने 90+ अंक प्राप्त किए
विद्यालय की प्राचार्या प्रमोदा परीदा, समस्त शिक्षकगण एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के कुशल एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा प्रबंधन टीम के सुंदर समन्वय का ही परिणाम है कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक एवं अभिभावक स्वयं को इस संस्थान से जुड़ा हुआ महसूस करता है। जे. बी. पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास (All Round Development) पर विशेष ध्यान देता है। यहां शिक्षा का अर्थ केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक विकास से है। विद्यालय समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को निखारने का अवसर प्रदान करता है।
विद्यालय में खेल, ध्यान, नैतिक शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दैनिक जीवन से जोड़कर सिखाया जाता है, जिससे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार होते हैं। यही कारण है कि जे. बी. पब्लिक स्कूल के छात्र आज हर प्रकार की प्रतिस्पर्धा के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार दिखाई देते हैं।

