तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में भाजपा का “गांव चलो-घर चलो अभियान” तेज

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो-घर चलो अभियान” के तहत बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन तेज हो गया है। इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा के समीप स्थित ग्राम सकलोर, पेंड्री और कसहीडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ग्रामीणों के बीच पहुंचे।

मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना और उन्हें डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और चल रहे विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।

अप्रैल माह की तपती दोपहरी में भी मंत्री वर्मा लगातार गांव-गांव जाकर अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस अभियान के तहत वे बलौदाबाजार विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा का यह अभियान इस समय पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से चल रहा है। कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित मंडल पदाधिकारी, ग्राम सरपंच और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *