ईरान युद्ध के बीच इजरायल पर एक और देश ने कर दिया हमला

तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध की चपेट में पश्चिम एशिया के ज्यादातर देश आ चुके हैं। यमन ऐसा देश है जो कि अब तक इस युद्ध से दूर था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार तड़के यमन ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया है। इजरायल की सेना ने यह जानकारी दी है। इस बीच, ईरान और हिजबुल्लाह ने शुक्रवार रात से शनिवार तक इजराइल पर हमले जारी रखे तथा बीर शेबा एवं इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास के इलाके में रात के दौरान तीसरी बार सायरन बजे।
यमन की राजधानी सना पर तेहरान समर्थित हूती विद्रोही समूह का 2014 से कब्जा है। समूह ने इजराइल के खिलाफ हमला किए जाने की तत्काल पुष्टि नहीं की। हूती विद्रोही इस युद्ध से अब तक दूर रहे हैं। दरअसल 2015 में यमन की निर्वासित सरकार की ओर से इस समूह के खिलाफ युद्ध करने वाले सऊदी अरब एवं विद्रोहियों के बीच वर्षों से एक असहज संघर्षविराम की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *