शहीद हेमू कालाणी जयंती पर कचहरी चौक में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रायपुर आज शहीद हेमूकालाणी की जयती पर राजधानी शहर रायपुर में कचहरी चौक के समीप स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से उन्हे सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पाजलि आयोजन रखा गया।
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से सयपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकात राठौड, छ ग. राज्य अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री रमेश आहूजा, सिधी कांतिवीर अमर शहीद हेमू कालाणी जयती आयोजन समिति अध्यक्ष श्री किशोर आहूजा, पदाधिकारी श्री अनेश बजाज, साहित्यकार साई जलकु‌मार मसंद, श्री अनुप मसद, सामाजिक कार्यकर्ताओ, गणमान्यजनों, नवयुवको, सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर शहीद हेमूकालाणी को जयती पर सादर नमन किया।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री रमेश आहूजा ने अपनी ओर से शहीद हेमूकालाणी की मूर्ति स्थल सौदर्याकरण कार्य हेतु 11000 रु का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी के समक्ष की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *