इस्फहान शहर ईरान के परमाणु ऊर्जा केंद्रों का मुख्य गढ़ है। एक्सियोस की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल अब ईरान के भीतर अपनी स्पेशल फोर्सेस भेजने पर विचार कर रहे हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी युद्ध अब अपने सबसे घातक दौर में पहुंच गया है। शनिवार को इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया कि उसने तेहरान के बाद अब ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्फहान के हवाई अड्डे पर भीषण बमबारी की है। इस हमले में ईरान के गौरव माने जाने वाले कई F-14 फाइटर जेट्स को जमीन पर ही मलबे में तब्दील कर दिया गया।
ईरानी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ के अनुसार, इजरायली और अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इस्फहान प्रांत के कम से कम आठ शहरों नजाफाबाद, अरण, बिदगोल, बरखर, खोमेनी शहर, शह्रेज़ा, फलावरजान और मुबारकेह को निशाना बनाया। इन हमलों में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
लड़ाकू विमानों ने न केवल सैन्य ठिकानों, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप और एक हॉर्स-राइडिंग क्लब पर भी मिसाइलें दागीं। राजधानी तेहरान और अल्बोरज़ प्रांत में तेल डिपो को निशाना बनाए जाने से कम से कम चार टैंकर चालकों की जान चली गई है।
ईरान पर कहर बनकर टूट पड़ा इजरायल

