सतनामी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष धंसराज टंडन को किया गया गिरौदपुरी में सम्मानित

कोडागाँव:- प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा गिरौदपुरी सतनाम धर्मशाला मडवा में मनखे मनखे एक बरोबर के संदेश देने वाले परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय मेला 22, 23 ,24 फरवरी 2026 में सतनामी समाज बस्तर संभाग के संभाग अध्यक्ष धंसराज टंडन को प्रमाण पत्र श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया साथ ही धंसराज टंडन ने जिला बलौदाबजार के कलेक्टर श्रीमान दीपक सोनी जी से मुलाकात कर मेला की बधाई देते हुए कोडागाँव ढोकला शिल्प कला से बना विश्व के प्रथम सबसे ऊंचा जैतखाम को दिखाते ही श्रीमान कलेक्टर महोदय जी ने कहा यह बहुत सुंदर शिल्प कला है मैं बहुत से कलाओं के माध्यम से जैतखाम को देखा हूं लेकिन यहां पहली बार ऐसा देखने को मिला कलेक्टर श्रीमान दीपक सोनी जी ने कहां इसे म्यूजियम में रखने की बात कही मेला में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सभी संत समाज एवं सतनामी समाज व सतनाम धर्म के मानने वाले एवं साहित्यकार ,लोक कलाकार एवं सामाजिक क्षेत्र एवं अन्य संघ संगठन के पदाधिकारी समाज प्रमुख ,अधिकारी, कर्मचारी ,व छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी जो मेला व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारी को प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रमाण पत्र एवं श्रीफल के साथ सम्मान भेट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *