गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर द्वारा महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 में किया गया ध्वजारोहण…

भिलाई नगर . महाराणा प्रताप भवन परिसर सेक्टर 7 में क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने सुबह ध्वजारोहण किया एवं उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

ध्वजारोहण के अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के पदाधिकारी में मंत्री सुनील कुमार सिंह, प्रचार मंत्री नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, राम नारायण सिंह, राजेश सिंह, अतेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, श्रीमती करुणा सिंह परिहार, प्रदीप कुमार सिंह, सतीश सिंह के अलावा काफी संख्या छात्र भवन के केयरटेकर एवं प्रबंधक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *