भाटापारा । विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोदवा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती समारोह में भाजपा वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम जी एवं भक्त शिरोमणी गुहा निषादराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, और शैक्षिक उत्थान का संदेश दिया।
निषाद राज गुहा एक महान भक्त और संत थे, जिन्होंने अपने जीवन में भगवान की भक्ति और सेवा में समर्पित किया था।किसी भी समाज के विकास के शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षित समाज में लोग सामाजिक एकता के महत्व को समझते हैं और वे अपने समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने व नैतिकता और मूल्यों के महत्व को समझते हैं और वे अपने जीवन में इन मूल्यों का पालन करने के लिए काम करते हैं।
शिवरतन शर्मा ने कहा की भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त, त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रतीक गुहा निषाद जी ने बिना भेदभाव के मानवता और धर्म का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें बताता है कि भक्ति, कर्तव्य और समानता ही सच्ची समाज-सेवा है।
निषाद समाज की आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना वास्तव में प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मथुरा यदु, संतोष साहू सहित समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे…
कोदवा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषादराज जयंती समारोह में सम्मिलित हुए शिवरतन शर्मा

